Site icon Khabribox

अलर्ट: आज से तीन दिन कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी सर्विस, इस समय नहीं होगा कोई काम


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जिन ग्राहकों का खाता है।
उनके लिए बैंक ने अलर्ट जारी किया है। बैंक ने ट्वीट करके ग्राहकों को इस बारे में जानकारी दी है कि आज से तीन दिन कुछ घंटों के लिए बैंक की खास सर्विस काम नहीं करेगी।

इस समय बैंक की कुछ सेवाएं बंद रहेंगी-

जिसमें सिस्टम मेंटेनेंस के कारण 09, 10 और 11 अक्टूबर को बैंक की कुछ सेवाएं बंद रहेंगी। इन सेवाओं में इंटरनेट बैंकिंग, Yono, Yono Lite और UPI सर्विस शामिल होगी। ये सेवाएं 09 अक्टूबर की रात 12:20 से 02:20 तक बंद रहेंगी। 10 और 11 अक्टूबर को रात 11:20 से लेकर 1:20 तक ये सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

Exit mobile version