अल्मोड़ा: एसओजी व थाना सोमेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04/06/2022 को इण्टर कालेज झुपुलचौरा सोमश्वर के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 10 पेटियों मे 120 बोतल अवैध देशी शराब कीमत 48,000 रु0 बरामद किया गया । तथा आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु अपने गांव मे बेचने ले जा रहा था युवक
एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि चैकिंग के दौरान इण्टर कालेज झुपुलचौरा सोमश्वर के पास एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर दिनेश चन्द्र पाण्डे 58 वर्ष पुत्र राम चन्द्र पाण्डे निवासी सलौज सोमेश्वर अल्मोड़ा के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई तो पूछताछ पर बताया कि वह अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु अपने गांव मे बेचने ले जा रहा था ।
पुलिस टीम
पुलिस टीम में उ0नि0 राजेन्द्र कुमार थाना सोमेश्वर,
कानि0 देवेन्द्र सिंह थाना सोमेश्वर , कानि0 दीपक खनका एसओजी, कानि0 राजेश भट्ट एसओजी,
कानि0 पवन थ्वाल एसओजी , कानि0 राकेश भट्ट एसओजी शामिल रहे ।