Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एनडीपीएस एक्ट के 01 वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी व वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
     
पुलिस की कार्यवाही

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद‌ के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा Fir No -43/2023 एनडीपीएस एक्ट में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त अनोद कुमार उम्र-30 वर्ष पुत्र रामलाल निवासी जसकोट थाना सल्ट जनपद अल्मोडा को दिनांक- 13.04.2024 को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उपनिरीक्षक गंगा राम गोला प्रभारी चौकी भिकियासैंण
2- हेड कांस्टेबल शमीम अहमद,
3- रि0कांस्टेबल आशीष कुमार जोशी

Exit mobile version