अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या-1099/2023, मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त गौरव सिंह धानिक पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी धनखोली पोस्ट भटखोला अल्मोड़ा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को आज दिनांक- 12.03.2024 को शिखर तिराहा अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।
थाना धौलछीना पुलिस टीम रहीं शामिल
1-अपर उ0नि0 गोकुल प्रसाद
2- हे0कानि धीरेन्द्र बड़ाल
एक वारंटी गिरफ्तार

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसादके पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या- 1368/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम लाट पोस्ट लोधिया जनपद अल्मोड़ा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।
उक्त वारंटी अभियुक्त को आज दिनांक- 12.03.2024 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम
1- अपर उप निरीक्षक नवीन सिंह
2- कानि0 हिमांशु