Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट का 01 युवक गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 31/05/2024 को लमगड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पटन देवीधुरा निवासी युवक रोहित कुमार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को दिनांक 30/05/2024 को भगाकर ले जाने के सम्बन्ध में दी थी।तहरीर के आधार पर थाना लमगड़ा में एफआईआर न0- 24/2024 धारा 363/366 भादवि बनाम रोहित कुमार पंजीकृत किया गया था ।
      
पुलिस की कार्यवाही

देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष लमगड़ा को तत्काल टीम गठित कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने व आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका व आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरु की गई।
      
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास कर दिनांक 05/06/2024 को  ग्राम पटन से नाबालिग बालिका को आरोपी युवक रोहित कुमार उम्र-19 वर्ष पुत्र राजेन्द्र राम निवासी ग्राम पटन, पोस्ट मुलाकोट देवीधुरा, पाटी जिला चम्पावत के कब्जे से सकुशल छुड़ाकर, आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। अपहर्ता से बाद पूछताछ पंजीकृत अभियोग में धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। 

गिरफ्तारी/बरामदगी पुलिस टीम

1- उ0नि0 संजय जोशी – चौकी प्रभारी मोरनौला थाना लमगड़ा
2- हे0कानि0 दीवान राम
3- कानि0 गिरीश प्रसाद
4- म0कानि0 मुन्नी पंत

Exit mobile version