Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शराब पीकर वाहन चलाने पर 02 चालक  गिरफ्तार, दोनों वाहन सीज

अल्मोड़ा एसएसपी  प्रदीप कुमार राय  द्वारा जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नशे में वाहन चलाने व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।

शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ पाये जाने पर एक गिरफ्तार

चैकिंग अभियान के दौरान  आज दिनांक 16/07/2022 को इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत मय हमराह का0 सुनील कुमार ,का0 ललित बिष्ट द्वारा क्वारब के पास   वाहन संख्या DL3SEL 4695 मोटरसाइकिल* जो  हल्द्वानी से गरुड़ बागेश्वर की ओर जा रही थी को रोककर चैक किया गया तो के वाहन चालक रविकांत पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी सिवकुटिया मंदिर,हरीनगर आश्रम,नई दिल्ली शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर, वाहन को सीज किया  गया ।

एक और चालक गिरफ्तार

चैकिंग के दौरान ही वाहन संख्या UK04Z 9147 स्कूटी जो अल्मोड़ा से हल्द्वानी को जा रही थी,के चालक सौरभ वर्मा  पुत्र नरेश कुमार वर्मा निवासी तल्ली बमोरी, हल्द्वानी जिला नैनीताल  को शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर, वाहन को सीज किया गया । वाहन चालक के ड्राइविंग लायसेंस को निरस्तीकरण को भेजा गया।

Exit mobile version