Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 15 अक्टूबर से 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान की होगी शुरुआत, अभियान के लिये टेक्निकल टीम का गठन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में आगामी दिनांक 15.10.2024 से 15.12.2024 तक 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान की शुरुआत हो रही है।

गोष्ठी का आयोजन

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड* के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते दिनांक 10.10.2024 को देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद  स्तर पर गठित ऑपरेशन स्माइल टीम/एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, शिशु सदन बख, किशोरी गृह अल्मोड़ा, राजकीय सम्प्रेषण गृह अल्मोड़ा, चाइल्ड हेल्प लाईन आदि विभागों के के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में समन्वय गोष्ठी आयोजित की।

दिए गए यह निर्देश

✅✅ जनपद स्तर पर गठित ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदाओं का डाटा तैयार करने और आवश्यक जानकारी जुटाने के लिये निर्देशित किया गया।
✅✅ गुमशुदाओं को मिलने के सम्भावित स्थानों जैसे- शेल्टर होम्स/ नारी निकेतन/ वृद्धाश्रम/ सम्प्रेक्षण गृह/ विशेष गृह/ होटल/ढाबे/ कारखाने/ बस अड्डे/ धार्मिक स्थलों आदि में तलाशी अभियान चलाने के लिये निर्देशित किया गया।
✅✅ ऑपरेशन स्माइल अभियान के दौरान सभी विभागों को टीम का सहयोग करने के लिये बताया गया। 
✅✅ एसएसपी द्वारा जनपद स्तर पर श्री विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
✅✅ जनपद स्तर पर ऑपरेशन स्माइल टीम में प्रभारी ऑपरेशन स्माइल उ0नि0 संतोष तिवारी सहित हे0कानि0 अनिल कुमार, कानि0 सुरेश गिरी,  म0कानि0 रजनी बघरी आदि को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अभियान के लिये एक टेक्निकल टीम का गठन किया गया।

रहें मौजूद

इस गोष्ठी के दौरान ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा, प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक अजय लाल साह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व स्माइल टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version