Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रेश ड्राइविंग करने वाले 03 चालक आए ट्रैफिक पुलिस की चपेट में, हुई यह कार्यवाही ‌

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में यातायात निरीक्षक अल्मोड़ा दरबान सिंह मेहता व इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे मय कानि0 ललित , कानि0 मनोहर द्वारा लिंक रोड़, जाखन देवी, शिखर तिराहा व टैक्सी स्टैण्ड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर कुल 42 लोगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें रैश ड्राइविंग करने पर 03 दोपहिया वाहन सीज व बिना हेलमेट व तीन सवारी बैठाने पर 06 लोगों की डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version