Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 05 भवन स्वामियों का किया चालान, दी सख्त हिदायत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है।

पुलिस का सत्यापन अभियान

इसी क्रम में दिनांक 17.03.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा मय टीम के धारानौला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 05 भवन स्वामियों के विरुद्ध धारा  83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹25,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। बिना सत्यापन फेरी लगाने वाले 20 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 5,000/- रुपए जुर्माना वसूला गया।

Exit mobile version