Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए जिले के 08 विद्यार्थियों का हुआ चयन, प्रतिमाह मिलेगी इतनी धनराशि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आठ विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

इन विद्यार्थियों का चयन

जानकारी के अनुसार चयनित छात्राओं को प्रति माह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। जिन छात्रों का चयन हुआ है उनमें ताड़ीखेत ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरखेत से वर्ष 2025-26 के लिए तीन बच्चों में हाईस्कूल स्तर की दीक्षा भट्ट तथा जूनियर हाईस्कूल स्तर की महिमा तिवारी, गौरव तिवारी शामिल हैं। इसके अलावा आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के तीन प्रतिभाशाली छात्रों यशस्वी धामी, चिरायु नेगी और ध्रुव राणा का भी चयन हुआ है। इसके अलावा सल्ट ब्लॉक अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल मुनड़ा से दो छात्राओं आकांक्षा और प्रभा का चयन इस योजना के लिए हुआ है। दोनों सगी बहनें हैं।

Exit mobile version