Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इस विद्यालय में शिक्षकों के 08 पद रिक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत जीआईसी पुभाऊं में शिक्षकों के आठ पद रिक्त है।

इतने पद खाली

मिली जानकारी के अनुसार इसमें अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित प्रवक्ताओं और एलटी संवर्ग में अंग्रेजी विषय में शिक्षक के पद रिक्त हैं। इस संबंध में अंबा दत्त बलौदी, सीईओ, अल्मोड़ा ने बताया कि पांच पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई है। शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है।

Exit mobile version