Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लमगड़ा पुलिस व FST टीम की संयुक्त चैकिंग में 08 पेटी अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार


     
निष्पक्ष सकुशल एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में तथा SST व FST टीमों द्वारा जनपद की सीमाओं में बने बैरियरों में लगातार सघन चैकिंग कर मादक पदार्थों की तस्करी कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब जब्त-

दिनॉक 02.02.2022 को धौलगड़िया तिराहे के पास सड़क पर बने कलमट से बहादुर सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से देशी/अंग्रेजी सहित कुल 08 पेटी अवैध शराब (कीमती 33,600 रुपए) बरामद होने पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत आवश्यक कार्यवाही की गयी। पूछताछ में बताया गया कि उसके द्वारा शराब को अधिक दामों में बेचने के उद्देश्य से एकत्र किया गया था। पकड़ में आने पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी टीम –

1. श्री आशीष कुमार प्रभारी FST लमगड़ा
2. उ0नि0 देवेंद्र सिंह सामंत
3. उ0नि0 सुनील सिंह धानिक
4. का0 179 ना0पु0 जितेंद्र सिंह
5. HG सुरेश आर्या

Exit mobile version