Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आँपरेशन मुक्ति “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें” अभियान के तहत 11 बच्चों का कराया स्कूलों में दाखिला

पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखंड की पहल “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें ” थीम पर भिक्षावृति में लिप्त बच्चों की शिक्षा व उनके पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में  चलाई जा रहे  “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान के तहत  रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन व सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद में गठित आँपरेशन मुक्ति टीम व प्रत्येक थाना/चौकी प्रभारियों* द्वारा आँपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं, शिक्षा दें ”  थीम के तहत निरन्तर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस को छोटे बच्चों से बाल श्रम ना करवाने व भिक्षा ना देने के लिए जागरुक करते हुए अपील की जा रही है कि अगर आपको कही भी छोटे बच्चें भिक्षा मागते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी, भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुक्ति के तहत स्कूल नहीं जाने वाले 11 बच्चों का शिक्षा ग्रहण हेतु कराया स्कूलों में दाखिला

थाना सोमेश्वर

    आज दिनांक- 13.03.2023 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी* द्वारा ऐसे ही स्कूल न जाने वाले 04 बच्चों को चिन्हित कर उनके परिजनों व स्कूल प्रबन्धन से वार्ता कर चारों बच्चों को शिक्षा ग्रहण की सामग्री काँपी, किताब व पेन दिलाकर प्राथमिक विद्यालय सोमेश्वर व चौकी प्रभारी ताकुला धरम सिंह द्वारा 01 बालक को राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोटियाल गाँव में दाखिला कराया गया है।

थाना लमगड़ा

थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस ने स्कूल न जाने वाले 06 बच्चों को चिन्हित कर उनके परिजनों व स्कूल प्रबन्धन से वार्ता कर सभी बच्चों को शिक्षा ग्रहण की सामग्री काँपी, किताब व पेन दिलाकर *प्राथमिक विद्यालय नाटाडोल* में दाखिला कराया गया है।
           

Exit mobile version