अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के चौमू ग्राम निवासी बुजुर्ग राम सिंह पंवार का लंबे समय से चला आ रहा प्रयास आखिरकार रंग लाया है।
दिए थे निर्देश
राम सिंह पंवार वर्ष 2012 से चौमू और कलसीमा क्षेत्र को कपिलेश्वर आम मोटर मार्ग से जोड़ने और सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर लगातार प्रयासरत थे। उत्तराखंड के राज्यपाल (सेवानिवृत्त) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के कार्यालय द्वारा भी इस मार्ग के निर्माण को लेकर समय-समय पर सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
क्षेत्र में खुशी की लहर
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बीते माह 20 जुलाई को चौमू तक सड़क के डामरीकरण कार्य को अपनी स्वीकृति प्रदान की, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। 20 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा डामरीकरण की स्वीकृति दिए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही बुजुर्ग राम सिंह पंवार का वर्षों पुराना संघर्ष पूरी तरह सफल हो गया है।