Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सुप्रसिद्ध कवि सुमित्रानन्दन पन्त की 125वीं जयन्ती आज, प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दी पुष्पांजलि, जीवन पर डाला प्रकाश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निगम, अल्मोड़ा के तत्वावधान में विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी आज दिनांक 20 मई 2025 (मंगलवार) को सुप्रसिद्ध कवि सुमित्रानन्दन पन्त की 125वीं जयन्ती मनाई गई।

विशषताओं पर डाला प्रकाश

इस मौके पर सुमित्रानन्दन पन्त पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। उक्त पुष्पांजलि कार्यकम नगर निगम द्वारा सादगी के साथ मनाया गया। जयन्ती के अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने पंडित सुमित्रानन्दन पन्त द्वारा किये गये चित्रण की विशषताओं पर प्रकाश डाला, तथा बताया गया कि सुमित्रानन्दन पन्त जहाँ एक तरफ प्रकृत्तिवादी कवि थे वहीं दूसरी तरफ छायावाद को उन्होंने काव्य की प्रमुख धारा का रूप दिया ।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, डॉ जे०सी० दुर्गापाल, निगम पार्षद भूपेन्द्र जोशी, राधा मटियानी, हेमा वर्मा, मंजू बिष्ट, वन्दना बर्मा, जानकी पाण्डे, मुकेश कुमार, कुलदीप मेर, नवीन कुमार, नेहा टम्टा, प्रत्येश पाण्डे, नगर निगम, अल्मोड़ा के मुख्स सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी, रूप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Exit mobile version