Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में प्री-पीएचडी के लिए 134 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार, इस दिन आवंटित होंगे ‘गाइड’

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (SSJ) विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में प्री-पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए बुधवार को साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न हुई।

इतने अभ्यर्थी हुए शामिल

जिसके बाद अब सफल अभ्यर्थियों को आगामी 24 अप्रैल को शोध निर्देशक (गाइड) और कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय ने नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से प्री-पीएचडी के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। कुल 149 छात्र-छात्राओं ने इसके लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 134 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट की देखरेख में सभी विषय संयोजकों और सह-संयोजकों ने साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की।

Exit mobile version