Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: श्री जगदम्बा दरबार ड्योड़ी पोखर में मनाई गई आनंन्द सिंह देवज्यू की 135 वीं जयंती

आज दिनांक 15 सितम्बर 2021 को कुमाऊँ के अन्तिम राजा श्री राजा आनंन्द सिंह देवज्यू की 135 वीं जयंती श्री जगदम्बा दरबार ड्योड़ी पोखर में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यापण कर उनका भावपूर्ण स्मारण किया गया।

बताया इनका योगदान-

जिसमें सर्व प्रथम राजपुरोहित श्री नागेश चन्द्रपत्त ने राजा साहब पर स्नान, रोली अक्षत चन्दन लगाकर सुमन अर्पित किये और बताया कि कश्यप गोली राजा आनन्दसिंह पुत्र श्री भीम सिंह देवज्यू अल्मोडा के अन्तिम राजा थे, जो समाज सेवी, सर्वधर्म प्रेषी, ज्योतिश वैध, साधू महात्माओं के प्रशंसक मातृ शक्ति के पूजक जगदम्बा के उपासक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सन् 19-21-23 तक कुमाऊँ के एम.एल.मी. रहे। कुमाऊं रेजीमेंट की स्थापना में कुमाँऊ के नौ जवानों के लिए योगदान तथा इसके अतिरिक्त सेब आलू जैसी नकदी फसलों व पर्यावरण प्रेमी थे। सन् 1885 में जन्में तथा सन् 1938 में पंचतत्व में विलीन हो गये।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस अवसर पर माल्यापण कायक्रम में राजपुरोहित परिवार से नागेश पतं, हरीश पंत, दिनेश पंत, देवेश पंत, वन्देश पंत, कार्तिकेय पंत आदित्य पंत, विवान पंत के सी पाण्डे नितिन जोशी विजया पंत- हेमा पंत ज्योति पंत, दया पांडे उपस्थित रहे। साथ ही करन चन्द्र, राज सिंह, युवराज नरेन्द्र चन्द्र सिंह, प्रकाश जोशी, कैलाश गुरुरानी नवीन विष्ट, आनन्द सिह काडंपाल, नारायण सिंह थापा, प्रधानाचार्य जी.जी.आई. सी सावित्री टम्टा, मनोज जोशी (सभासद) आशीष जोशी, कल्पलता पत, सोमेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version