Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण, 24 यूके बालिका वाहिनी ने आयोजित किए कार्यक्रम, अनुशासन, एकता और सेवा भाव के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का आह्वान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 7/9/2025 को एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर ले. (डॉ.) ममता पंत के निर्देशन में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में 24 यूके बालिका वाहिनी द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गए।

कार्यक्रम का आयोजन

जिसमें सभी ने एक स्वर में “राष्ट्रगीत” का सामूहिक गायन किया, जिससे वातावरण देशभक्ति का स्वर गुंजायमान हो उठा । तथा कैडेट्स को देश के प्रति निष्ठावान रहने और ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया। इसके पश्चात पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, ग्रुप डिस्कशन तथा बागवानी का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कैडेट्स ने वंदे मातरम् की भावना, देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण को चित्रों तथा रंगों के माध्यम से सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। जिसमें प्रथम स्थान हिमांशी, द्वितीय स्थान संजना तलारिया, तृतीय स्थान भावना , दिव्या टम्टा ने प्राप्त किया। तथा ग्रुप डिस्कशन में कैडेट्स ने दिए गए विषय ( अग्निवीर पॉलिसी, सेना में महिलाओं की भूमिका ) पर अपने विचार साझा किए। इस चर्चा के माध्यम  से सभी कैडेट्स में देशभक्ति की भावना और भी प्रबल हुई। 24 यूके बालिका वाहिनी एनसीसी एएनओ द्वारा कैडेट्स को प्रेरित करने हेतु कहा कि “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं , बल्कि यह हमारी मातृभूमि के प्रति प्रेम , समर्पण और एकता का प्रतीक हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम ऐसे देश के नागरिक हैं जहां देशभक्ति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि एनसीसी कैडेट्स को चाहिए कि वे अनुशासन, एकता और सेवा भाव के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे। जैसे हमारे पूर्वजों ने वंदे मातरम् के जयघोष से आजादी की अलख जगाई, वैसे ही हम सबको भी आजादी की अलख जगानी है।

Exit mobile version