Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डिजिटल अरेस्ट करके ठगे 17 हजार, बैंक ने बचाए 02 लाख

साइबर ठगों का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहीं हैं। यह अलग-अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहें हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

बचाए दो लाख

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा में यहां रामपुर क्षेत्र के जमणियां गांव में भी साइबर ठगी का मामला सामने में आया है। पीड़ित आनंद गिरि ने बताया कि एक महिला का उन्हें वीडियो कॉल आया। जिसमें महिला ने धीरे धीरे उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया तथा दो लाख से अधिक की डिमांड कर डाली। मुझे इतना मानसिक प्रताड़ित कर दिया कि मैंने गूगल पे से 17 हजार 500 रुपये भेज दिए।
बाकी दो लाख भेजने के लिए मैं रामपुर स्टेट बैंक शाखा में पहुंचा तो बैंक कर्मी जितेंद्र राठौर ने हाव-भाव को भांपते हुए मुझ से पूछ लिया तथा मैंने पूरा मामला बता दिया। ऐसे में राठौर के सूझबूझ व सतर्कता ने बडे साइबर फ्राड को विफल कर दिया तथा दो लाख की साइबर लूट बचाई।

Exit mobile version