Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में 2095 अभ्यर्थी हुए शामिल

अल्मोड़ा में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित स्नातक स्तर की समूह-ग की परीक्षा भली भाति सम्पन्न हुई । कुल पंजीकृत 3240
अभ्यर्थियों में से 2095 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 1145 अभ्यर्थी ने परीक्षा नहीं दी ।

13 केंद्रों में सम्पन्न हुई परीक्षा

परीक्षा कुल 13 केंद्रों में सम्पन्न हुई । जिसमें नगर के राइंका अल्मोड़ा, एसएसजे के मिडल कैंपस, अपर कैंपस, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, रैमजे इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज जीवनधाम, विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा, जीजीआईसी, शारदा पब्लिक स्कूल में परीक्षा का आयोजन हुआ । परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का सख्ती से पालन हुआ ।

Exit mobile version