Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 24 यू. के. बालिका वाहिनी एनसीसी बटालियन ने ‘पेड़ मां के नाम’ के तहत की हरेला पखवाड़ा की शुरुआत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 15/07/2025 को 24 यू. के. बालिका वाहिनी एनसीसी बटालियन द्वारा परिसर में एक ‘पेड़ मां के नाम’ के तहत हरेला पखवाड़ा की शुरुआत हुई।  

किया पौधरोपण

जिसमें 24वीं छात्रा वाहिनी एनसीसी की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लैफ्टिनेंट डॉ ममता पंत के
निर्देशन में एक पेड़ मां के नाम के तहत हरेला पखवाड़ा सप्ताह मनाया गया। जिसके पहले दिन  पौधारोपण कर हरेला की शुरुआत की गई। लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम हमारी प्रकृति के प्रति समर्पण एवं सम्मान का भाव है। क्योंकि जीवन के पोषण में मां की जो भूमिका है वही भूमिका पृथ्वी की पोषण में एक पेड़ की होती है। क्योंकि पेड़ जीवनदायिनी होते हैं और मां की तरह ही सुरक्षा प्रदान करते हैं।   

रहें शामिल

इस अवसर पर परिसर के निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, बटालियन की ANO लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत, डॉ ललित जोशी  सहित बटालियन के कैडेट्स द्वारा पौधों का रोपण किया गया।

Exit mobile version