Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एस.एस.जे परिसर में 24 यू.के. बालिका वाहिनी एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया का किया गया आयोजन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। एस.एस. जे. परिसर अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में कमान अधिकारी कर्नल एम के कांडपाल के नेतृत्व में 24 यू.के. बालिका वाहिनी एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया।जिसमें 64 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

जल्द ही परीक्षा का परिणाम किया जाएगा घोषित

इस प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार ,शारीरिक दक्षता ( running , push up, sit up) और लिखित परीक्षा कराई गई। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ले.(डॉ.) ममता पंत द्वारा बताया गया कि जल्द ही भर्ती का परिणाम घोषित किया जाएगा।

उपस्थित रहे

इस भर्ती प्रक्रिया में सूबेदार मेजर शिव सिंह ,जी.सी.आई. सविता व अन्य पी आई स्टाफ, सीनियर अंडर ऑफिसर प्रियांशी भाकुनी, अंडर ऑफिसर संगीता तिवारी, सीनियर सार्जेंट किरन चौहान, सार्जेंट माला गुप्ता, सार्जेंट निशा बिष्ट व अन्य कैडेट उपस्थित रहे।

Exit mobile version