Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल से तीन अगस्त तक 24 वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू, इतने खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल 29 जुलाई से तीन अगस्त तक 24 वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है।

30 जुलाई को प्रतियोगिता में पंहुचेंगी खेल मंत्री रेखा आर्या

जानकारी के अनुसार यह आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में होगा। जो जिला बैडमिंटन संघ की ओर से होगा। इस संबंध में उत्तराखंड राज्य बैडमिटंन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि इसमें उत्तराखंड के सभी जनपदों से चयनित 350 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। बताया कि इस चैंपियनशिप के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

Exit mobile version