Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 25 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ, गांव की महिलाएं मौन पालन, जूट के बैग, पीरूल से कोयला बनाना जैसे सीखेंगी प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यू कास्ट मानसखंड साइंस सेंटर अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वाधान में 25 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।

दिया जाएगा प्रशिक्षण

इस अवसर मे मौन पालन प्रशिक्षण की शुरुआत ग्राम छाना अल्मोड़ा से हुई। इस प्रशिक्षण में 20 महिलाएं 5 दिनों तक मौन पालन का प्रशिक्षण लेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा शहर की स्वावलंबी महिला उद्यमी कमला भंडारी उपस्थित रही। जो की इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षिका भी है। कमला भंडारी ने बताया कि महिलाओं के लिए मधुमक्खियों की आवश्यकता और मधुमक्खी पालन उत्तराखंड के लिए काफी लाभदायक है। संस्था के सचिव कमल पांडे ने बताया कि मधुमक्खियों के बिना हमारा जीवन भी संभव नहीं है । इस उपलक्ष्य में ग्राम प्रधान ढौरा कमल अधिकारी जी उपलब्ध रहे। संस्था के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी ने बताया कि संस्था के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस बार रजत जयंती वर्ष मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत वर्ष भर विभिन्न स्वरोजगार पैदा करने वाले प्रशिक्षण महिलाओं को दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के अगले चरणों में जूट के बैग ,पीरूल से कोयला बनाना जैसे प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर संस्था के सचिव कमल पांडे , नमिता टम्टा , कविता ढैला मौजूद रहे।

Exit mobile version