अल्मोड़ा नगर की थाना बाज़ार निवासी ज्योति टम्टा द्वारा नेहरु युवा केंद्र अल्मोड़ा 2021-22 के तहत 25 महिलाओं को तीन माह का पार्लर का कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया। नेहरू युवा केंद्र के संचालक दिवाकर भाटी द्वारा यह प्रशिक्षण जिले के हर क्षेत्र में चलाया जा रहा है।
25 महिलाओं को दिया गया ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण:

नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा द्वारा आत्मनिर्भर भारत के तहत (एजुकेशन बेसिक लोकेशन ट्रेनिंग) अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक में ज्योति टम्टा द्वारा 25 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया।
1 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रशिक्षण दिया गया:
ज्योति टम्टा द्वारा यह प्रशिक्षण 25 महिलाओं को सिखाया गया। यह प्रशिक्षण 1 दिसम्बर से 28 फरवरी तक चलाया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर से संबंधित सभी चीजों का अध्ययन किया।
शामिल महिलाएं:
नेहा टम्टा,बिना टम्टा, मनीषा टम्टा, गीता टम्टा,सरस्वती टम्टा,पूजा टम्टा, सिमरन थापा, शबा अंसारी, दीक्षा गुर्रानी, सिमरन अंसारी, निकिता सुप्याल, कल्पना आर्या, रिया टम्टा, नंदिता टम्टा आदि महिलाओं ने इस योजना का लाभ लिया।