Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस लाइन में 03 दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन, ध्यान के फायदों से कराया अवगत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस जवानों को शारीरिक रुप से स्वस्थ एवं सुदृढ़ होने के साथ-साथ मानसिक रुप से स्वस्थ, सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने हेतु फिटनेस अभियान एवं तनाव –प्रबन्धन से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन हुआ।

दी यह जानकारी

जिस क्रम में पुलिस जवानों को तनाव रहित लाइफ एवं तनाव प्रबन्धन के साथ-साथ लाइफ सेल्फ मैनेजमेन्ट के तहत पुलिस लाइन अल्मोड़ा में रामचन्द्र मिशन (हार्टफुलनेस) द्वारा दिनांक 17-05-2025 से 19-05-2025 तक 03 दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों को तनाव रहित लाइफ एवं तनाव प्रबन्धन के साथ –साथ लाइफ सेल्फ मैनेजमेन्ट के बारे में बताते हुए ध्यान के फायदे से अवगत कराया। साथ ही बताया कि ध्यान करने से तनाव, चिंता और अवसाद कम होते है, और साथ ही एकाग्रता, स्मृति और भावनात्मक संतुलन में भी सुधार होता है। साथ ही प्रतिदिन 20 मिनट ध्यान करने से मस्तिष्क पर मापनीय प्रभाव पड़ सकता है।

Exit mobile version