Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 3 बाहरी लोग आए पुलिस की चपेट में, हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मे एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक-02.03.2025 को सुबह थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टोलियों ने जगह-जगह सघन सत्यापन अभियान चलाया।
जिसमें करीब 105 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया। साथ ही बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 01 ठेकेदार के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 5000₹ जुर्माना किया। इसके अलावा फेरी आदि लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर कुल 3 बाहरी लोगों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की।

Exit mobile version