Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रशिक्षणार्थियों के 30 सदस्यीय दल ने किया मंदिरों व पौराणिक स्थलों का भ्रमण, जुटाई जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के चौखुटिया में पर्यटन विभाग उत्तराखंड व टूरिज्म एवं हाॅस्पिटेलिटी स्किल काउंसिल की ओर चलाए जा रहे हेरिटेज टूरिज्म गाइड प्रशिक्षणार्थियों के द्वाराहाट से 30 सदस्यीय दल पंहुचे।

प्रशिक्षणार्थियों ने किया भ्रमण

जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने क्षेत्र के कई मंदिरों और पौराणिक स्थलों का भ्रमण किया। इससे पहले गाइड और जीआईसी चौखुटिया के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। गाइड प्रशिक्षण के महत्व और इससे होने वाले लाभ आदि की जानकारी दी गई। साथ ही मन्दिरों और पौराणिक स्थलों की जानकारी जुटाई।

Exit mobile version