Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बीटीकेआईटी के 35 छात्रों का हुआ केपी रिलायबल इंडिया में कैंपस प्लेसमेंट

(अल्मोड़ा) द्वाराहाट: बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) के छात्रों ने एक बार फिर तकनीकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

दी शुभकामनाएं

मिली जानकारी के अनुसार संस्थान में आयोजित हालिया कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान देश की प्रतिष्ठित कंपनी ‘केपी रिलायबल इंडिया’ ने बीटीकेआईटी के 35 छात्रों का चयन किया है। इस संबंध में संस्थान के निदेशक प्रो. संतोष कुमार हम्पन्नावर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए छात्रों को कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिसमें लिखित परीक्षा, तकनीकी परीक्षण और अंतिम चरण में साक्षात्कार शामिल था। इन तीनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 मेधावी छात्रों को कंपनी द्वारा जॉब ऑफर दिए गए हैं। निदेशक प्रो. हम्पन्नावर ने छात्रों को बधाई दी।

Exit mobile version