अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारतीय मानक ब्यूरो से संचालित मानक क्लब के 35 विद्यार्थियों ने इस केंद्र का भ्रमण किया। यह केंद्र मानस खंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा है। यहां विद्यार्थियों ने भ्रमण किया।
वैश्विक मुद्दो की दी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार इस भ्रमण में राजकीय इंटर कालेज तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज बागेश्वर के छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने मनोरंजन, विज्ञान, पारंपरिक चिकित्सा, जलवायु परिर्वतन, तारा मंडल व विज्ञान के जटिल विषयों को सरल तथा सहज तरीके से समझा। साथ ही जलवायु परिवर्तन गैलरी में पर्यावरण संरक्षण तथा नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व के बारे में बताया गया।