Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 38वें राष्ट्रीय खेल: योगासन के आर्टिस्टिक सीनियर पुरूष युगल का फाइनल मुकाबला, छत्तीसगढ़ को स्वर्ण व उत्तराखंड को मिला रजत पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेलों के तहत योगासन प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जिसमें हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता हो रहीं हैं। इसके तहत शनिवार को आर्टिस्टिक सीनियर पुरूष युगल का फाइनल मुकाबला खेला गया। आर्टिस्टिक पुरूष युगल में छत्तीसगढ़ ने अपना दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक झटका हैं। वहीं, उत्तराखंड को रजत और हरियाणा को कांस्य पदक मिला है। इस प्रतियोगिता में नौ राज्यों के खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। प्रतियोगिता के फाइनल राउंउ में छत्तीसगढ़ के प्रभाकर सिंह और प्रकाश कुमार साहू की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि उत्तराखंड के अजय वर्मा और हर्षित की जोड़ी को रजत, हरियाणा के कमल और अभिषेक को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सभी विजेताओं को अतिथियों की ओर से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

होंगी यह प्रतियोगिताएं

कल रविवार को पारंपारिक पुरूष वर्ग की योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। वहीं, महिला वर्ग की भी तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

Exit mobile version