Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 38वें राष्ट्रीय खेल: आर्टिस्टिक योगासन युगल में हरियाणा ने जीता स्वर्ण पदक, उत्तर-प्रदेश ने रजत व राजस्थान ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत अल्मोड़ा जिले में योगासन की आर्टिस्टिक योगासन युगल की प्रतियोगिता संपन्न हो गई है।

योगासन प्रतियोगिता का आयोजन

इसी क्रम में आज रविवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आर्टिस्टिक योगासन युगल महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग के फाइनल में हरियाणा की कुसुम कुमारी, गुंजन की यादव की जोड़ी ने 102.93 अंकों का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, उत्तर-प्रदेश की आर्याशी स्वामी और सिमरन की जोड़ी ने 102.57 अंको के साथ रजत पदक जीता। जबकि राजस्थान की तरफ से तमन्ना टाक और पायक पाट की जोड़ी ने 100.06 अंकों को प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों की ओर से मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया।

Exit mobile version