Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 38वें राष्ट्रीय खेल: खेलों के लिए सजने‌ लगा स्टेडियम, बनाई जा रही यह कलाकृतियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जनवरी माह में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है। जिसमें राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता अल्मोड़ा में प्रस्तावित की गई है।

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

जानकारी के अनुसार इसके लिए स्टेडियम सजने लगा है। स्टेडियम की दिवारों पर योग संबंधी खिलाड़ियों के चित्र उकेरे जा रहे हैं। साथ ही बैठने के स्थान को ऐपण की कलाकृतियों से सजाया जा रहा है। इसके अलावा सड़क के सुधारीकरण, गेट के निर्माण आदि कार्य भी हो रहें हैं।

Exit mobile version