Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग आहूत कर 04 पारिवारिक विवादों का किया गया सफल निस्तारण

पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड महोदय द्वारा निर्गत निर्देश के क्रम में महिलाओं के उत्पीड़न, पारिवारिक समस्याओं के निराकरण एवं निदान हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर एक महिला ऐच्छिक ब्यूरों का गठन किया गया है।

04 प्रकरणों का सफल निस्तारण किया गया

इसी क्रम में दिनांक 16.11.2021 को महिला थाना अल्मोड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री पंकज भट्ट की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग आहूत की गई, जिसमें ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा श्री राजन सिंह रौतेला, प्रो0 इला साह (समाजशास्त्री), प्रो0 विजयरानी ढौडियाल (शिक्षाविद्) तथा महिला थानाध्यक्ष उ0नि0 श्वेता नेगी की उपस्थिति में पारिवारिक विवादों से संबंधित 04 प्रकरणों का सफल निस्तारण किया गया।

Exit mobile version