Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वन प्रभाग रानीखेत का 46 सदस्यीय दल पंहुचा शीतलाखेत, जंगल‌ की सुरक्षा को लेकर जानी बारीकियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में वनाग्नि प्रबंधन को जानने वन प्रभाग रानीखेत का 46 सदस्यीय दल सोमवार को शीतलाखेत पहुंचा।

दी यह जानकारी

जिसमें महिला मंगल दल सल्ला रौतेला की महिलाओं ने 46 सदस्यीय दल का टीका लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर दल के सदस्यों ने जगलों को आग से बचाने और जंगल को कैसे सुरक्षित रखे आदि की बारिकियों को जाना। साथ ही वनाग्नि प्रबंधन के अध्ययन के पहले चरण में दल को वन विभाग और जनता के परस्पर सहयोग और तालमेल से पिछले 12 सालों से वनाग्नि से सुरक्षित रखे गए आरक्षित वन क्षेत्र का भ्रमण कराया। साथ ही अन्य जानकारी ली।

रहें मौजूद

इस मौके पर गणेश पाठक, तनूजा साह, पंकज पाठक, कविता परिहार, पुष्पा पाठक, भावना पाठक, नीमा पाठक, प्रिया पाठक, मीना, चंपा, देवेंद्र प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version