Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UKPSC की ओर से आयोजित परीक्षा में 4,753 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, इतने रहें अनुपस्थित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की ओर से बीते कल रविवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित हुई।

दो पालियों में हुई परीक्षा

जिसमें अधिशासी अधिकारी, कर और राजस्व निरीक्षक की यह भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। इसमें जिले में पंजीकृत 7,104 अभ्यर्थियों में से 4,753 ने परीक्षा दी जबकि 2,351 अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में सुबह नौ से 11 बजे और दूसरी पाली में दोपहर एक से चार बजे तक परीक्षा हुई। पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग की गई।

Exit mobile version