Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 12 लाख कीमत के गुम हुए 51 मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को लौटाएं, एसएसपी ने कहा, 05 राज्यों से हुई रिकवरी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज एसएसपी देवेन्द्र पींचा के कुशल नेतृत्व में जनपद के साईबर सेल द्वारा लगातार प्रयासरत रहकर अथक प्रयासों से खोए फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बरामद किए फोन

जिसमे प्रदेश के जनपद उधमसिंह नगर,नैनीताल सहित अन्य राज्यों उ0प्र0, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश से आमजन के खोये कुल 51 मोबाइल फोन अलग- अलग कम्पनियों के बरामद किये गये है। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 20 हजार रुपये है ।
एसएसपी द्वारा आज दिनांक 05.05.2025 को बरामद कीमती मोबाइलों को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में उनके स्वामियों को सुपुर्द कर सभी को बधाई दी गयी। सभी ने अल्मोड़ा पुलिस के साईबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। 

पुलिस की अपील

साथ ही मोबाइल खोने पर तत्काल संचार साथी पोर्टल पर आम जनमानस भी स्वयं शिकायत दर्ज करा सकते है। साथ ही नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें, जिससे आपके मोबाइल को रिकवर करने हेतु तत्काल कार्यवाही की जा सके।

अल्मोड़ा सर्विलांस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी 
2. अपर उ0नि0 पी0टी0 मुदित वर्मा
3. कानि0 इन्द्र कुमार
4. कानि0 बलवंत प्रसाद
5. महिला कानि0 चम्पा दानू

Exit mobile version