Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 52 सीढ़ी मार्ग गेट मामला: नगर निगम महापौर अजय वर्मा बोले, ‘जनता की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता’

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में 52 सीढ़ी मार्ग पर गेट लगाए जाने के मामले को लेकर नगर निगम और स्थानीय राजनीति गरमा गई है।

कहीं यह बात

नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
​मेयर अजय वर्मा ने जानकारी दी कि इस मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद और एडम्स जैसे कई प्रतिष्ठित विद्यालय स्थित हैं, जहाँ से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग आवागमन करते हैं। स्थानीय नागरिकों और महिलाओं की लंबे समय से यह माँग थी कि इस संवेदनशील और संकीर्ण मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से गेट लगाया जाए, ताकि दोपहिया वाहनों की आवाजाही से होने वाले संभावित सड़क हादसों को रोका जा सके।

किया जाएगा विचार

कुछ लोगों द्वारा इस कदम का विरोध किए जाने पर मेयर ने दो टूक कहा कि नगर निगम किसी भी राजनीतिक दबाव में नहीं आने वाला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो जनप्रतिनिधि इस मार्ग को दोबारा खोलने की माँग कर रहे हैं, उन्हें व्यक्तिगत रूप से लिखित में यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि यदि मार्ग खुलने के बाद कोई दुर्घटना होती है, तो उस दुर्घटना और घायल व्यक्ति के इलाज का संपूर्ण उत्तरदायित्व उन्हीं जनप्रतिनिधियों का होगा। ऐसी लिखित जिम्मेदारी मिलने के बाद ही नगर निगम इस पर विचार करेगा।

Exit mobile version