Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्केटिंग में 7 साल की वंशिका का शानदार प्रदर्शन, सीबीएसई क्लस्टर में जीते 2 सिल्वर मेडल, अब नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएगी हुनर

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के ऊंचावाहन गांव की महज सात साल की नन्हीं खिलाड़ी वंशिका बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन किया है। 24 से 26 सितंबर 2026 के बीच आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-19 (उत्तरी क्षेत्र-एक) बालिका रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में वंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए हैं।
​

किया सम्मानित

जानकारी के अनुसार देवासवम बैंक्ड ट्रैक पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 7 वर्षीय वंशिका ने ‘अंडर-नाइन’ (Under-9) कैटेगरी में हिस्सा लिया था। जिसमें दो रजत पदक जीतने के साथ ही वंशिका ने सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी आधिकारिक रूप से क्वालीफाई कर लिया है। प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन के लिए वंशिका को सम्मानित भी किया गया।
​
दी शुभकामनाएं

​वंशिका बिष्ट वर्तमान में इंदिरापुरम (गाजियाबाद) स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। वह गाजियाबाद में अपने माता-पिता के साथ रहकर पढ़ाई के साथ-साथ स्केटिंग का कड़ा प्रशिक्षण ले रही है। वंशिका की इस उपलब्धि पर उसके पैतृक गांव ऊंचावाहन में जश्न का माहौल है।

Exit mobile version