Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारतीय सेना का हिस्सा बनें 713 अग्निवीर, सोमनाथ मैदान में ली शपथ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में कुमाऊं एवं नागा रेजिमेंट सेंटर मुख्यालय (केआरसी) के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान पर 713 अग्निवीर सैनिक भारतीय सेना का हिस्सा बनें ।

अभिभावक व मैदान से बाहर युवामन देशप्रेम से हो उठा ओतप्रोत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन अग्निवीरों ने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की कसम के साथ अंतिम पग भरा। अग्निवीरों के 5वें बैच के नवसैनिक बहादुरगढ़ के द्वार से कदमताल कर आगे बढ़े। इस मौके पर मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव रहें। कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को पदक देकर सम्मानित किया। इनमें ड्रिल में हरीश भट्ट, लिखित में नीरज नाथ, शारीरिक शिक्षा में आकाश, टीएसओईटी में आनंद बाफिला, ओवर आल के लिए पवन सिंह, फायरिंग के लिए नागा संचुयी को मेडल लगा पुरस्कृत किया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ कंपनी का ध्वज भेंट किया।

रहें मौजूद

इस मौके पर सेवानिवृत्त्त लेफिटनेंट आरपी कलिता, डिप्टी कमांडेंट कर्नल विक्रमजीत सिंह, टे्रनिंग बटालियन कमांडेंट कर्नल प्रभु रामदास वामन, टू आईसी टे्रनिंग बटालियन ले. कर्नल रविंद्र सिंह सैनी, एमएम मोहन सिंह रावत, प्रशिक्षक सूबेदार भगवान सिंह, सूबेदार दिनेश सिंह, सूबेदार प्रवीन सिंह देउपा आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version