सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा की 77 UK बटालियन एन सी सी के कैडेटों ने अल्मोड़ा की बाजार में थाना बाजार, लाल बाजार, मिलन चौक आदि में चार नुक्कड़ नाटक दिखाकर जनता को जागरूक किया। बटालियन के ए.एन.ओ. कैप्टन (डॉ) देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से मिलन चौक तक एक पर्यावरण बचाओ रैली निकाली, जिसको कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने प्रशासनिक भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिलन चौक होते हुए एस.एस.जे.परिसर तक रैली भी निकाली
कैप्टन डॉ. बिष्ट ने बताया कि 77 बटालियन के कैडेट्स द्वारा विश्वविद्यालय से अलेक्जेंडर गेट, थाना बाजार, कारखाना बाजार, खजांची मोहल्ला, लोहे का शेर, चौक बाजार, मिलन चौक होते हुए एस.एस.जे.परिसर तक रैली भी निकाली और पूरे बाजार में पर्यावरण संरक्षण को लेकर नुक्कड़ नाटक दिखाए।






शामिल हुए
इस अवसर पर 77 यू.के. एनसीसी बटालियन के सैकड़ों कैडेट्स, अंडर ऑफिसर, सीनियर अंडर अफसर आदि शामिल हुए।