Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 77वां गणतंत्र दिवस आज: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों ने किया ध्वजारोहण, बांटी मिठाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर आज‌ अल्मोड़ा में राष्ट्र के 77 वें गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों द्वारा नंदा देवी परिषद में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया। साथ ही वंदे मातरम् के नारे लगाए गए।

रहें उपस्थित

आज के इस कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष कैप्टन केशव दत्त पाण्डे, संरक्षक पी जी गोस्वामी, मोहन चंद्र जोशी, नायब सुबेदार विनोद गिरि, नायब सुबेदार सुरेन्द्र लाल टम्टा, पूर्व मेजर‌ प्रकाश सिंह बोरा, रघुवीर सिह सांगा, कैप्टन त्रिलोक सिंह, महेन्द्र सिंह मनराल, शेर सिंह नेगी, कैप्टन आनन्द सिंह गौडा आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version