अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में शिक्षा विभाग में मिनिस्टीरियल कर्मियों के कुछ पद रिक्त है।
इतने पद रिक्त
इस संबंध में विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छह माह बाद 10 से अधिक कर्मचारी और सेवानिवृत्ति होने वाले हैं। बताया कि शिक्षा विभाग में मिनिस्टीरियल कर्मियों के 90 पद रिक्त हैं।
रिक्त पदों की सूचना शिक्षा निदेशालय को भेजी
जिस पर अंबा दत्त बलोदी, सीईओ, अल्मोड़ा ने बताया कि मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के रिक्त पदों की सूचना शिक्षा निदेशालय को भेजी है। इन पदों पर नियुक्ति शासन स्तर से होती है।