अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के 92 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीता है।
जीता पदक
मिली जानकारी के अनुसार डे-केयर संस्था अल्मोड़ा के संरक्षक और गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के सलाहकार और मुख्य शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने अजमेर राजस्थान में हो रही सातवीं राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया गया। चैम्पियनशिप के शॉट पुट थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने उत्तराखण्ड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले भी उन्होंने देहरादून में राज्य स्तरीय खेल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण समेत तीन पदक जीते थे।
दी यह
उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।