Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई उड़ान: हवालबाग में ‘प्रगति स्वायत्त सहकारिता पातलीबगड़’ की वार्षिक आम सभा संपन्न, प्रगति सहकारिता ने तय किया भविष्य का रोडमैप

हवालबाग (अल्मोड़ा): अल्मोड़ा में आज बुधवार को विकासखंड हवालबाग के सभागार में ‘प्रगति स्वायत्त सहकारिता पातलीबगड़’ की वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि हुए शामिल 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, एबीडीओ हवालबाग रमेश कनवाल, हरीश तिवारी परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान अल्मोड़ा, कनिष्ठ प्रमुख हवालबाग जानकी नयाल, रहमत हुसैन block mission manager NRLM , M&E REAP नीरज मलवाल, आजीविका समन्वयक REAP भारत गैरोला, एरिया कॉर्डिनेटर कमला जोशी , FPO team हवालबाग शामिल हुए।

वार्षिक आम सभा का आयोजन

इस कार्यक्रम में सहकारिता के सदस्यों, संचालक मंडल, पदाधिकारियों और आमंत्रित अतिथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस आयोजन में सहकारिता की विगत वर्ष की उपलब्धियों, आय-व्यय और भावी योजनाओं की समीक्षा की गई। इस बैठक में पिछले एक वर्ष के दौरान सहकारिता द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों, आय-व्यय के ब्योरे और संचालित गतिविधियों की जानकारी सदस्यों के समक्ष पारदर्शी रूप से प्रस्तुत की गई।

महिला सशक्तिकरण एवं कृषि प्रधान गतिविधियों की सराहना की

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू द्वारा सहकारिता में महिला सशक्तिकरण एवं कृषि प्रधान गतिविधियों की सराहना की और कहा कि सशक्त राष्ट्र में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आत्म निर्भरता समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। परियोजना निदेशक केएन तिवारी द्वारा कहा गया की वर्तमान समय में महिलाओं का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना एवं स्वयं सहायता समूह से जरूरतमंद महिलाओं के जीवन स्तर में अत्यधिक सुधार आया है। एवं ग्रामोत्थान परियोजना महिलाओं की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी। सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश कनवाल द्वारा महिलाओं के समूह के प्रति पर चढ़कर हिस्सा लेने पर उनकी सराहना की गई। हरीश तिवारी परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान अल्मोड़ा द्वारा महिलाओं को कृषि संबंधी गतिविधियों एवं पशुपालन की जानकारी दी गई।

किया सम्मानित

इसके अलावा सहकारिता से जुड़े सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सदस्यों और बेहतर कार्य करने वाले ग्राम संगठनों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित में – राधा ग्राम संगठन दाढ़ीमखोला को सर्वश्रेष्ठ ग्राम संगठन का एवं मंगल उत्पादक समूह को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा उद्यम गतिविधियों में एकल उद्यम हेतु जीवंती पिलख्वाल, अल्ट्रापूवर गतिविधि में लीला देवी, सर्वश्रेष्ठ बोर्ड मेंबर के रूप में रेखा मेहता को सम्मानित किया गया।

दी यह जानकारी

साथ ही महिलाओं की आजीविका, स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को रेखांकित किया गया।‌ आगामी विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने सहकारिता को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

सशक्त सहकारिता का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सहकारिता के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों के बल पर सहकारिता निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वार्षिक आम सभा का समापन “सशक्त सदस्य – सशक्त सहकारिता – सशक्त आजीविका” के मुख्य संकल्प के साथ हुआ।

रहें उपस्थित

इस मौके पर विद्या मेहता , शगुन जोशी अभिषेक नेगी रेनू भोजक, तारा मेहता, चंद्रा कनवाल, रविन्द्र पिलख्वाल, उमा नेगी, गीता नेगी, मंजू नेगी, सुमित बिष्ट उपस्थित रहें।

Exit mobile version