अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जिला पंचायत की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 61 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।
की यह मांग
मिली जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रस्तावों को सदन में रखकर 61 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने, पेयजल,कूड़ा निस्तारण, सिंचाई, लावारिस पशुओं से होने वाले नुकसान, सड़कों से संबंधित समस्या सहित पशुपालन, शिक्षा आदि विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने समस्याएं उठाकर उनका समाधान करने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
रहें मौजूद
बैठक में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी सहित कई सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।