Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर जल स्रोतों व प्राकृतिक संपदा आदि को बचाने का आह्वान किया गया

अल्मोड़ा: पुनीत सागर अभियान के अवसर पर 24 यूके बालिका वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल मनोज कुमार कांडपाल के निर्देशन में कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कैडेट्स को पुनीत सागर अभियान के बारे में बताया गया

इसमें कैडेट्स द्वारा कोसी तट की साफ सफाई की गई कैडेट्स द्वारा कोसी तट के आस पास व किनारों से अपशिष्ट पदार्थ एकत्रित किया गया । इसमें कैडेट्स को पुनीत सागर अभियान के बारे में बताया गया  कि यह अभियान समुद तटों को प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों से मुक्त करने के लिए एनसीसी द्वारा चलाया गया अभियान है। जिसमें एनसीसी के 3 लाख कैडेट्स भाग लेंगे ।

प्राकृतिक संपदा आदि को बचाने का आह्वान किया

इसके साथ ही आस पास के लोगों को स्वछता के प्रति जागरूक किया गया और उनसे जल स्रोतों व प्राकृतिक संपदा आदि को बचाने का आह्वाहन किया गया ।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर 24 यूके बालिका वाहिनी के सूबेदार मेजर कुँवर सिंह, विवेकानन्द बालिका विद्या मंदिर की एएनओ दिप्ति रावत व अन्य पीआई स्टाफ मौजूद रहे ।

Exit mobile version