Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़क हादसे मामले में पिकअप चालक पर दर्ज‌ हुआ मुकदमा, हादसे में तीन लोग हुए थे घायल

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के बाड़ेछीना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने फरार पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पिकअप ने स्कूटी को मारी थी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार घटना31 मार्च की है। जब एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में स्कूटी सवार सुमित सुयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की चपेट में आने से पैदल चल रहे मुन्नी पांडे और तारा चन्द्र को भी चोटें आईं।अनियंत्रित वाहन ने स्थानीय निवासी राजेन्द्र सिंह बिष्ट की दुकान की रैलिंग को भी तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। अब राजेंद्र मेहरा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और क्षति पहुँचाने का मुकदमा दर्ज किया है। चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version