Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एक वीडीओं को जान से मारने की धमकी का मामला, दर्ज हुआ मुकदमा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया विकासखंड में बहुउद्देशीय शिविर लगा।

जाने पूरा मामला

जिसमें एक वीडीओं को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार वीडीओ ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि बीते दिनों ब्लॉक चौखुटिया में एक बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें कोत्युड़ा ताल निवासी हीरा सिंह ने वीडीओ के साथ अभद्रता की। जबरन नाजायज कार्य करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर आरोप जान से मारने की धमकी दी।

जांच शुरू

जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।साथ ही जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version