Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज, गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  है । अल्मोड़ा तहसील के बाड़ेछीना क्षेत्र में एक गांव में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नामजद के खिलाफ अपहरण और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानें पूरा मामला

  राजस्व उपनिरीक्षक नैणी गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी हिमांशु आर्य पुत्र राजन राम गांव की ही 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले पर नाबालिग के पिता की तहरीर पर 24 जून शाम छह बजे रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने राजस्व पुलिस को बताया कि 23 जून को गांव का ही एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। जहां उनकी बेटी के साथ गलत काम किया गया।

आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज

राजस्व उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को 24 जून को रात्रि में उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया और नाबालिक को आरोपी के घर से  बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 और 2/4 पाक्सो  अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ये रहे शामिल

आरोपी को गिरफ्तार करने में नायब तहसीलदार बालम सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक निखिल त्यागी, गिरीश चंद्र जोशी, प्रवीन रावत, पूनम राज, लीला गोस्वामी आदि शामिल रहे।

Exit mobile version